पंचायत भवन के पीछे सजा था जुआ फड़, पांच पकड़ाए

जबलपुर: हरसिंघी पंचायत भवन के पीछे सजे जुआ फड़ पर सिहोरा पुलिस ने छापा मारते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हरसिंघी पंचायत भवन के पीछे ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जमुना प्रसाद पटेल निवासी जुनवानी खुर्द, मनोज पटैल निवासी सुनगवां, सुजीत पटेल निवासी हरसिंघी, राजेश पटेल निवासी लाहोद, बालमुकुन्द पटैल निवासी हरसिंघी सिहोरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआडिय़ों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, 4 हजार 35 रूपये जप्त किए गए।

Next Post

बदमाश ने दो युवकों को मारा चाकू

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत प्रेम सागर चौकी के पीछे बदमाश ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक संजीव कैथवास 41 वर्ष निवासी प्रेमसागर चौकी के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट […]

You May Like