दतिया: सांसद श्रीमती संध्या राय के आतिथ्य में सांदीपनि शा.उ.मा. विधालय इन्दरगढ़ में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, संदीप गुर्जर सेनपुरा जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, दतिया भाजपा जिला महामंत्री संघमित्रा, इन्दरगढ़ मण्डल अध्यक्ष राम-लखन गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामस्वरूप मंडेलिया, जनपद अध्यक्ष सरिता रुस्तम जाटव, अखिलेश मुदगल आदि उपस्थित थे।
