कोहरे में हाईवे पर कई वाहन टकराए, एक की मौत, कई घायल

ग्वालियर: कोहरे और रफ्तार के कहर के चलते ग्वालियर–झांसी नेशनल हाईवे-44 पर आधी रात बाद भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में कंटेनर से एक साथ कार और बाइक टकरा गईं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार युवक मोनू गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चिरुला थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को जिला अस्पताल से झांसी और ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Next Post

ग्वालियर में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Mon Dec 22 , 2025
ग्वालियर: जिले में कड़ाके की सर्दी का सितम है. बढ़ते ठंड और शीत लहर को देखते हुए ग्वालियर जिला कलेक्टर ने सुबह स्कूलों के खुलने की टाइमिंग में बड़ा बदला किया है. कलेक्टर द्वारा स्कूलों के खुलने की टाइमिंग में बदलाव के निर्देश के बाद अब स्कूल्स सुबह 9 बजे […]

You May Like