
उज्जैन। उन्हेल मार्ग पर शनिवार सुबह तेज गति से दौड़ती कार अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई। तीन लोग घायल हुए हैं। कार में 6 लोग सवार होकर राजस्थान जा रहे थे। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इंदौर की महालक्ष्मी कॉलोनी निवासी खामसिंह पांचाल, अपने दोस्त भादर चौहान लक्ष्मण सिंह और अन्य के साथ कार से राजस्थान में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे था। उन्हेल रोड पर ग्राम रूई के पास उनकी तेज गति कार का संतुलन बिगडऩे से पलटी खा गई। दुर्घटना में खामसिंह, भादर सहित बालक करण घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो अन्य को मामूली चोट लगी है। घायलों ने बताया कि रूई के मोड़ पर एकाएक वाहन पलटी खाया था। उल्लेखनीय है कि रूई में उक्त मोड़ काफी खतरनाक है और आए दिन यहां घटना होती है।
