रामधुन के साथ निकाली बंदर की शवयात्रा 

ब्यावरा। मंगलवार की सुबह स्थानीय राजगढ़ रोड पर गुरुद्वारा के समीप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई. धर्मप्रेमी नागरिकों द्वारा बंदर की शवयात्रा निकालकर पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

जानकारी के अनुसार स्थानाीय राजगढ़ रोड पर पोल के यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में एक बंदर आ गया. करंट लगने से बंदर का प्राणांत हो गया. इस दु:खद घटना के बाद नागरिकों द्वारा विधि विधान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया.

विधि विधान के साथ किया अंतिम संस्कार

राजगढ़ रोड सहित प्रमुख मार्गो से बंदर की शवयात्रा निकाली गई. रामधुन के साथ बंदर की शवयात्रा देख हर किसी का सिर श्रद्धा से झुक गया. राजगढ़ रोड स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

राजगढ़ रोड स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक बंदर 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे बंदर की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब बंदर बिजली के खंभे पर चढ़ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे पर चढ़ते समय बंदर अचानक विद्युत तार के संपर्क में आ गया जिससे उसे तेज करंट लगा. इसकी सूचना विद्युत विभाग अमले को दी. बिजली सप्लाई को बंद किया गया. मौके पर पहुंचे कर्मचारियों द्वारा बंदर को नीचे उतारा किंतु तब तक बंदर ने दम तोड़ दिया था.

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने बंदर को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया. इसके बाद बंदर को पुष्पमालाओं से सजाया गया और शवयात्रा निकाली गई. इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रामधुन का जाप किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Next Post

हवा के रूख में बदलाव, ठंड के मिजाज और बढ़ेंगे

Tue Dec 30 , 2025
सीहोर। इन दिनों सूबे सहित संपूर्ण जिला भीषण ठंड की चपेट में है. रात ही नहीं दिन में भी लोगों को ठंड के तीखे तेवरों से निजात नहीं मिल पा रही है. दो दिन से भले ही तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन ठंड के मिजाज जरा […]

You May Like