हवा के रूख में बदलाव, ठंड के मिजाज और बढ़ेंगे

सीहोर। इन दिनों सूबे सहित संपूर्ण जिला भीषण ठंड की चपेट में है. रात ही नहीं दिन में भी लोगों को ठंड के तीखे तेवरों से निजात नहीं मिल पा रही है. दो दिन से भले ही तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन ठंड के मिजाज जरा भी कम नहीं हुए हैं. लोगों को दिन भी गर्म कपड़ों से खुद को ढांककर रहना पड़ रहा है.

दक्षिण-पूर्व हवा के असर से मंगलवार को दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि अब फिर से हवा का रुख बदल गया है। जिसके कारण फिर तापमान में गिरावट होगी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. इसके बाद भी ठंड के असर में कोई कमी नहीं आई है. दिन भर बर्फीली हवाओं के चलने से लोग खासे परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम फसलों के लिए बहुत अच्छा है. हालांकि किसानों को रबी सीजन की फसलों की सिंचाई करना होगी. क्योंकि सूखी हवा चल रही हैं, ऐसे में यदि सिंचाई नहीं की तो फसलों पर पाला का प्रभाव दिखाई दे सकता है.

आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तामपान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. लेकिन मंगलवार को दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई. ऐसे में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि अब लगातार उत्तर-पूर्व से हवा चलेगी. यही नहीं हवा की रफ्तार 4 से 7 किमी प्रति घंटे रहेगी। जिसके कारण ठंड का असर अब और बढ़ेगा. उन्होंने ऐसे में फसलों की सिंचाई करने की समझाइश किसानों को दी है.

Next Post

आदिवासी छात्रावासों की बदहाली पर एनएसयूआई का ज्ञापन

Tue Dec 30 , 2025
जबलपुर: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले के आदिवासी छात्रावासों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताई। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता विराज यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि छात्रावासों में विद्यार्थियों को सड़ा-गला […]

You May Like