ग्वालियर में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ग्वालियर: जिले में कड़ाके की सर्दी का सितम है. बढ़ते ठंड और शीत लहर को देखते हुए ग्वालियर जिला कलेक्टर ने सुबह स्कूलों के खुलने की टाइमिंग में बड़ा बदला किया है. कलेक्टर द्वारा स्कूलों के खुलने की टाइमिंग में बदलाव के निर्देश के बाद अब स्कूल्स सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे. शनिवार और रविवार के बीच ग्वालियर में पहला कोल्ड डे महसूस हुआ था.

मौसम विभाग का अनुमान है अब जनवरी तक ग्वालियर चंबल में अब शीत लहर जारी रहेगी. इसी के मद्देनजर ग्वालियर कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्देश जारी किया था.कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आदेश जारी किया. जारी आदेश में ग्वालियर जिले के सभी स्कूलों को 9 बजे स्कूल खोलने का निर्देश दिया है. यह निर्देश जिले में शीत लहर को देखते हुए किया गया है.

Next Post

आधुनिक और किफायती इलाज की सुविधा बैतूल में ही मिलेगी : खंडेलवाल

Mon Dec 22 , 2025
बैतूल: जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं के इतिहास में जिले वासियों को सबसे बड़ी सुविधा के रूप में बहुप्रतिक्षित मेडिकल कालेज की सौगात मिलेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मेडिकल कालेज की आधारशिला रखेगें। जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल […]

You May Like