बारां धानमंडी में गेहूं की रिकॉर्ड तोड़ आवक

बारां, 02 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में शीर्षस्थ मंडियों में शुमार बारां की धानमंडी में बुधवार को गेहूं की जबरदस्त आवक हुई।

व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि धानमंडी में रिकॉर्ड पांच लाख कट्टे से अधिक की आवक हुई। हालांकि आज एकातरा व्यवस्था के अनुरूप केवल गेहूं की नीलामी हुई। बाकी कृषि जिंसों की नीलामी बंद रही। मंडी में करीब पांच लाख कट्टे गेहूं की आवक दर्ज की गई जिससे बारां धानमंडी में सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए। सर्वाधिक आवक होने के बावजूद भी प्रत्येक ढेरी पर नीलामी हुई। गेहूं के भाव 2400 रुपये क्विंटल से लेकर 2700 प्रति क्विंटल तक रहे।

उधर, धान मंडी में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं की आवक होने एवं माल का उठाव नहीं होने के कारण तीन अप्रैल यानी गुरुवार को धानमंडी में सभी कृषि जिंसों की नीलामी बंद रहेगी। साथ ही धानमंडी में किसानों की ट्रॉलियों का प्रवेश भी बंद रहेगा।

 

Next Post

5जी डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे तेज़- ऊकला

Wed Apr 2 , 2025
• 258 एमबीपीएस रही जियो की औसत 5जी स्पीड  • एयरटेल 205 एमबीपीएस 5जी स्पीड के साथ दूसरे पायदान पर • वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव और 5G गेमिंग में एयरटेल आगे नई दिल्ली, 2 अप्रैल, 2025: रिलायंस जियो ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए 5जी डाउनलोड स्पीड में एक […]

You May Like