जेल में साप्ताहिक योग अभियान का शुभारंभ

सीहोर। सोमवार को प्रदेश व्यापी अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला जेल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर बंदियों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगो युक्त टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल का निरीक्षण भी किया. कार्यक्रम में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद बंदियों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्टिक, बेल्ट का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल एवं बंदी गण उपस्थित रहे.

 

Next Post

मुलताई पुलिस ने पकड़ी 13 हजार की अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 16 , 2026
मुलताई। जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मुलताई पुलिस द्वारा अवैध शराब पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना पुलिस मुलताई द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हंस नगर मैदान, मुलताई में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से शराब रखे हुए है। सूचना […]

You May Like