8 किलोमीटर लंबी टनल में चलेगी मेट्रो

इंदौर:आगामी दिसंबर से मेट्रो रेल लाइन की 8 किलोमीटर लंबी अंडर ग्राउंड खुदाई शुरू होगी. इसके लिए शनिवार को मेट्रो लाइन के अंडर ग्राउंड सेक्शन में पहला कास्टिंग कार्य शुरू हो गया है. खास बात यह है कि मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड लाइन के लिए कंपनी द्वारा टीबीएम दिसंबर के पहले हफ्ते में बुलवाने की तैयारी शुरू की जा रही है. अंडर ग्राउंड लाइन खोदने के कार्य का ठेका टाटा और एचसीसी ने संयुक्त रूप से लिया है.

2192 करोड़ की लागत से यह काम तीन से चार साल में पूरा होगा. उक्त अंडर ग्राउंड लाइन के लिए दिसंबर में कंपनी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से खुदाई शुरू करने की तैयारी कर रही है. शनिवार को सुबह इसी कड़ी में कंपनी द्वारा कास्टिंग यार्ड में पहले सेगमेंट का कार्य प्रारम्भ किया गया है. मेट्रो रेल के प्रबंध संचालक कृष्ण चैतन्य ने भूमिगत मेट्रो कार्य और उसकी गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की समीक्षा की.

एमडी ने सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक किया निरीक्षण
मेट्रो रेल प्रबंध संचालक कृष्ण चैतन्य ने शनिवार को दोपहर में एससी-02 स्टेशन से विजय नगर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन की यात्रा की. इस दौरान उन्होंने उक्त मार्ग में स्थित मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक, स्टेशन निर्माण, तकनीकी सिस्टम के कार्यों एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया.

इस दौरान प्रबंध संचालक ने अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टर्स को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. साथ ही सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान मेट्रो परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, कॉन्ट्रैक्टर्स एवं जनरल कंसल्टेंट प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

ऑपरेशन ‘क्लीन’ : होटल और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में तलाशी

Sun Oct 19 , 2025
इंदौर: आगामी त्योहारों को देखते हुए नगरीय पुलिस जोन-2 द्वारा शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की. इस दौरान 85 वाहन चालकों के चालान बनाए […]

You May Like