मप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस भी असुरक्षित: पटवारी

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति और पुलिस कर्मियों पर बढ़ते हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है — तो आम जनता का क्या हाल होगा?”

डेढ़ साल में पुलिस पर 460 से अधिक हमले

पटवारी ने विधानसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले डेढ़ साल में राज्यभर में पुलिस पर 461 से अधिक हमले हुए हैं, जिनमें 612 पुलिसकर्मी घायल हुए और 5 ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा, “सिर्फ अक्टूबर 2025 में ही पन्ना और कटनी जिलों में दो बड़ी घटनाएं सामने आईं, जहां गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर भीड़ ने हमला किया, राइफलें लूटीं और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।” उन्होंने सवाल किया, “जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी?”

‘राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी कर रहे हैं हमले’

पटवारी ने आरोप लगाया कि ये हमले सामान्य अपराध नहीं हैं, बल्कि “राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधियों की सुनियोजित साजिश” हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस पर हमला दरअसल कानून पर हमला है। इस सरकार में कानून का शासन नहीं, बल्कि अपराधियों का शासन दिखाई दे रहा है।”

‘डबल रोल’ से ‘डबल डैमेज’

मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए पटवारी ने कहा, “मुख्यमंत्री का गृह विभाग संभालने का ‘डबल रोल’ अब ‘डबल मिस्टेक’ बन गया है, जिससे कानून-व्यवस्था को ‘डबल डैमेज’ हुआ है। गृहमंत्री की हठधर्मिता और मुख्यमंत्री की मजबूरी ने शासन को पूरी तरह पंगु बना दिया है।”

Next Post

कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा मुहूर्त पूजा कर कारोबार शुरु 

Thu Oct 23 , 2025
इटारसी। कृषि उपज मंडी में दीपावली के अवसर पर 5 दिन का अवकाश के बाद व्यापारियों द्वारा दूज मुहूर्त पर कारोबार शुरू किया गया। इस अवसर पर पंडित नरेंद्र शास्त्री द्वारा पूजा की गई पूजा के दौरान सभी ने आरती उतार कर भगवान का स्मरण किया सभी व्यापारियों ने अपने-अपने […]

You May Like