न सडक़, न बिजली, राहगीर परेशान

जबलपुर:दादा ईश्वर दास रोहाणी वार्ड क्रमांक 79 अंतर्गत इंद्रा आवास कॉलोनी के रहवासी इन दिनों मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे है यहां न तो चलने लायक सडक़ है और न ही बिजली व्यवस्था है। जिसको लेकर नागरिकों ने जिम्मेदारों से अनेक शिकायतें भी की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते वह परेशान है। पीडि़त अमर वंशकार ने बताया कि बस्ती की ओर जाने वाला रास्ता कच्चा और अतिजर्जर है।

बारिश के समय सडक़ जलमग्न हो जाती है। जिसके चलते राहगीरों के साथ रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में कच्चे मार्ग से आवगमन के दौरान दुर्घटना के साथ जीव-जन्तु के हमले का अंदेशा बना रहता है। मात्र दो स्ट्रीट लाईट पोल लगाये गये और अन्य स्ट्रीट लाईट बंद रहती है। शाम ढलते ही बस्ती मेें अंधेरा छा जाता है। बारिश के मौसम में अनेक स्थान पर कच्चे रास्ते में जगह-जगह जलभराव से पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है। उन्होंने बताया कि वह सडक़ और बिजली व्यवस्था के लिए नगर निगम से लेकर कलेक्ट्रेट में शिकायतें कर चुके है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे जिसके कारण रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

Next Post

सड़कों पर मवेशियों का कब्जा, राहगीर परेशान

Sat Aug 29 , 2026
जबलपुर: शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे और घूमते नजर आते हैं। इसके चलते वाहन चालकों को हर समय संभलकर गुजरना पड़ता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक परेशानी […]

You May Like