मुम्बई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी उम्मीद को जिंदा रखा

चेन्नई, (वार्ता) कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ( नाबाद 67) और इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा ( नाबाद 54) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस कोआठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद को जिंदा रखा। यह टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर की चौथी जीत और मुम्बई इंडियंस की सातवीं हार है।

160 रनों के लक्ष्य का चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 रन के स्कोर पर संजू सैमसन (11) का विकेट गंवा दिया। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद उर्विल पटेल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। छठें ओवर में एम गजनफर ने उर्विल पटेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। पटेल ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1ओवरों में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 67 रनों की पारी खेली। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 54 रन बनाये।

इससे पहले आज यहां नमन धीर (57) और रॉयन रिकलटन ( 37) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया। मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर विल जैक्स (एक) का विकेट गंवा दिया। उन्हें अंशुल कम्बोज ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद रायन रिकलटन और नमन धीर की जोड़ी ने दूसरे विकेट लिये 58 रन जोड़े। सातवें ओवर में नूर अहमद ने रिकलटन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रिकलटन ने 24 गेंदों में पांच छक्के उड़ाते हुए 37 रन बनाये। सूर्य कुमार यादव ने 12 गेंदों में 21 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें राम कृष्ण घोष ने आउट किया। तिलक वर्मा (पांच) और रॉबिन मिन्ज़ (पांच) रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर में अंशुल कम्बोज ने कप्तान हार्दिक पंड्या (18) का शिकार कर लिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। कृष्ण भगत (तीन) और ट्रेंट बोल्ट (सात) रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कम्बोज ने तीन विकेट लिये। नूर अहमद को दो विकेट मिले। राम कृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

कट्टा तलवार से डराने वाले दो बदमाश हुए गिरफ्तार

Sun May 3 , 2026
सतना: राह चलते लोगों को अवैध कट्टा कारतूस एवं तलवार से डराने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर उचेहरा पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को सूचना एक व्यक्ति स्टेडियम के पास पानी टंकी के सामने 12 बोर का कट्टा लिए हुए लोगों को डरा रहा […]

You May Like