उत्तर-पश्चिम तुर्की में बस दुर्घटना में 37 लोग घायल

इस्तांबुल, 03 मार्च (वार्ता) यूनान से आ रही एक पर्यटक बस सोमवार को उत्तर-पश्चिमी तुर्की के कनाकाले प्रांत में सड़क से खेत में उतरने से उसमें सवार 37 यात्री घायल हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु के अनुसार, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे हुई। बस में 42 यात्री सवार थी और बस पश्चिमी बंदरगाह शहर इज़मिर जा रही थी तभी अचानक से बस चालक का बस उस पर से नियंत्रण खो दिया। बस सड़क से उतरकर खेतों में चली गयी और पेड़ों से टकराने के बाद रुक गई।

अधिकारियों ने घटनास्थल पर सैन्यदल, चिकित्सा और खोज-बचाव दल को भेजा। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। दुर्घटना के कारण की जांच चल रही है।

Next Post

दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

Mon Mar 3 , 2025
झाबुआ। सोमवार शाम को कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम छापरी से कुछ ही दूर हाईवे पर आयशर वाहन और ट्राले की आमने–सामने भिडंत हो गई । जिसमें में आयशर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like