बालाघाट: स्वस्थ उम्र के लिए योग की थीम पर रविवार 21 जून को नगर के मुलना स्टेडियम में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सांसद श्रीमती भारती पारधी की अध्यक्षता में सामूहिक योग में जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ,सीआरपीफ 123 वीं बटालियन कमाडेंट तेजीन्दर कौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन, अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर मायाराम कोल, बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और नगर के गणमान्य नागरिकों नें सामूहिक रूप से योग किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की विधा में योग सबसे उत्तम है। योग का सीधा सम्बंध जोड़ने से है, जैसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग से पूरे भारत को जोड़ा है। आज सिर्फ भारत में नही विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बांधता है जोड़ता है। उन्होने कहा की हम सभी कों स्वस्थ रहने के लिए निरंतर व्यायाम करना चाहिए। हम सभी कों प्रतिदिन 01 घंटा स्वयं के स्वास्थ्य के लिए निकालना चाहिए जिसमे हम सभी सूर्य नमस्कार या जिम की सहायता ले सकते है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मृणाल मीना नें कहा कि आज पूरा विश्व योगा फॉर हेल्दी एजिंग की थीम के साथ सामूहिक रूप से 12वां योग दिवस मना रहा है। उन्होने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों से कहा की वे सभी योग कों प्रतिदिन की दिनचर्या में लाये ताकि हम सभी हमेशा स्वस्थ रहे। उन्होने कहा की हम सभी कों योगासन स्वयं तों करें बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ इसे करें। योगासन कों प्रतिदिन करने के लिए हमें अपने पड़ोसियों कों भी कहें ताकि हम एक अच्छे समाज कों जीवंत कर सकें। उन्होंने कहा की योगासन एक ऐसी विधा है जिसे प्रतिदिन करने से हम सभी का मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से सर्वांगीण विकास होता है।
योग की शुरुआत ॐ कार शब्द की ध्वनि के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया
