इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस के मुताबिक घटना पंचतारा ढाबा के पास, औरीयन रेस्टोरेंट के सामने की है. ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कुछ दूरी तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई, जिससे कार का टायर फट गया और आगे, पीछे व साइड से भारी नुकसान हुआ. घटना में कार सवार 42 वर्षीय सीमा मांडले निवासी अमृत पैलेस, निपानिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक नम्बर टेंपरेरी एमएच 12 टीआरएफएनएच 879 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
