शिवपुरी में कलेक्ट्रेट पहुंचे बुजुर्ग की अचानक मौत, परिसर में मचा हड़कंप

शिवपुरी: शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आवेदन देने पहुंचे एक बुजुर्ग की अज्ञात कारणों के चलते अचानक मौत हो गई। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के पास जिला कलेक्टर के नाम लिखा एक आवेदन मिला है।
आवेदन में कोलारस से बदरवास गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने की मांग की गई थी। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

Next Post

मुरैना में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, मिलावट जांच के लिए मिठाई-घी के सैंपल लिए

Tue Aug 18 , 2026
मुरैना: मुरैना में श्रावण मास और त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न दुकानों से मिठाई, घी और रिफाइंड के सैंपल लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और मिलावट मिलने पर कार्रवाई होगी। Facebook Share […]

You May Like

मनोरंजन