
छिंदवाड़ा. जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन किया जा रहा ह बीती रात्री जिले भर की पुलिस टीमों द्वारा गुण्डो एवं बदमाशों के घर – घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी ,जेल से रिहा होकर आये आरोपियो को भी चेक किया गया. कोतवाली व देहात थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 22 स्थायी व 120 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 142 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया थाना प्रभारी चौरई मोहन मर्सकोले के नेतृत्व में 03 स्थायी व 29 गिरफ्तारी, कुल 32 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में थाना कोतवाली में 03 स्थायी व 12 गिरफ्तारी, कुल 15 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, थाना प्रभारी मोहखेड विजयराव माहोरे के नेतृत्व में 03 स्थायी व 04 गिरफ्तारी, कुल 07 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई हैं. 97 गुंडा बदमाश, 77 निगरानी बदमाश, 01 जेल से रिहा आरोपी एवं 42 कबाडिय़ो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया तथा थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जिसमें 08 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया, खुले थान शराब पीने वाले 24 व्यक्तियों से 150 लीटर अवैध शराब जप्त की गई.
