चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई संदेश भेजे

नई दिल्ली, (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बधाई संदेश भेजे। जबकि चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यही संदेश भेजे।

चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे अपने संदेश में इस ओर इशारा किया कि चीन और भारत दोनों प्राचीन सभ्यताएं, प्रमुख विकासशील देश और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। दोनों देश अपने-अपने आधुनिकीकरण अभियान में महत्वपूर्ण चरण में हैं”

चीन-भारत संबंधों का विकास दर्शाता है कि दोनों पक्षों के लिए आपसी सफलता के लिए भागीदार बनना और ड्रैगन और हाथी के बीच सहयोगात्मक तालमेल को साकार करना सही विकल्प है, जो दोनों देशों और लोगों के मौलिक हितों की पूरी तरह से सेवा करता है।

Next Post

नौयुग सुरंग में दुर्घटना में एसपीओ समेत 4 लोग घायल

Wed Apr 2 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर नौयुग सुरंग के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत चार लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक हेक्टर वाहन डिवाइडर से टकरा गया और नौयुग सुरंग पुलिस चौकी के पुलिस बंकर से जा टकराया। […]

You May Like