शताब्दी वर्ष: हर मंडल-बस्ती तक संघ कार्य पहुंचे, मध्य भारत में 3674 हुई शाखाएं

भोपाल। शारदा विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रान्त की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। प्रान्त कार्यवाह हेमंत सेठिया ने बताया कि वर्तमान में 1814 में से 1662 मंडलों में संघकार्य सक्रिय है और शाखाओं की संख्या 3674 हो गई है। शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए मंडल और बस्तियों तक संघकार्य विस्तार का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में प्रान्त कार्यकारिणी सहित लगभग 550 कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें सेवा कार्यों की भी समीक्षा की गई, जो 36% की वृद्धि के साथ 2448 तक पहुँच चुके हैं। प्रशिक्षण के लिए विभिन्न संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन भी किया गया, जिनमें हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

शताब्दी वर्ष के लिए विशेष योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिनमें विजयादशमी उत्सव, व्यापक गृह संपर्क, हिन्दू सम्मेलन, सद्भाव बैठकें, नागरिक गोष्ठियाँ और युवाओं से संवाद प्रमुख हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता को मजबूती देने का लक्ष्य रखा गया है। संघ का उद्देश्य इस उपलब्धि का उत्सव नहीं, आत्मचिंतन और समर्पण है।

Next Post

12 मरीजों के नमूनों में 4 कोरोना पाजीटिव, अब तक 45

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में हर रोज कोविड 19 कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 12 मरीजों के नमूनों की जांच में 4 मरीजों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ग्वालियर में कुल मरीजों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। जयारोग्य हास्पिटल की वायरोलाजी […]

You May Like