
सिंगरौली । पिछले माह निरीक्षक से डीएसपी के पद पर पदोन्नति किये गये पुलिस अधिकारियों की पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा नवीन पदस्थापना की गई है।
यहां बताते चले कि करीब डेढ़ महीने से पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी नवीन पदस्थापना के इंतजार में थे। अंतत: आज पीएचक्यू भोपाल के द्वारा डीएसपी के पद पर पदोन्नति पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है, जिसमें कोतवाली बैढ़न में पदस्थ निरीक्षक से डीएसपी बने अशोक सिंह परिहार को डीएसपी अजाक अनूपपुर, विंध्यनगर थाना में पदस्थ अर्चना द्विवेदी डीएसपी पीटीएस रीवा, राकेश साहू राका को पीएचक्यू भोपाल में पदस्थ किया गया है। वहीं छतरपुर में पदस्थ परसराम डाबर डीएसपी को अजाक सिंगरौली के लिए स्थानांतरित किया गया है।
