मोरवा विस्थापन पर दिल्ली तक पहुंची सिंगरौली की आवाज

सिंगरौली । मोरवा के प्रस्तावित विस्थापन को लेकर प्रभावित परिवारों की चिंता अब केंद्र सरकार के स्तर तक पहुंच गई है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की पहल पर केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी जल्द सिंगरौली पहुंचकर मोरवा के विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करेंगे। प्रस्तावित विस्थापन को सिंगरौली ही नहीं, बल्कि देश के बड़े विस्थापन की प्रक्रियाओं में माना जा रहा है। इससे करीब 50 हजार लोगों के प्रभावित होने का अनुमान है।

दरअसल सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने गत 5 अगस्त को केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था। इसमें एनसीएल की खनन गतिविधियों के कारण मोरवा नगर के प्रस्तावित विस्थापन से जुड़ी समस्याओं और विसंगतियों से मंत्री को अवगत कराया गया था। सांसद ने आग्रह किया था कि प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति समझने के लिए मंत्री स्वयं सिंगरौली आएं और लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करें। सांसद के आग्रह को स्वीकार करते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री ने पत्र के माध्यम से जल्द सिंगरौली आने की जानकारी दी है। दौरे के दौरान वे विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान के विकल्पों पर विचार करेंगे। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि सिंगरौली के विकास के साथ विस्थापित परिवारों के हितों की रक्षा भी उनकी प्राथमिकता है। मंत्री के दौरे से मोरवा विस्थापन से जुड़े मामलों के समाधान को गति मिलने की उम्मीद है।

Next Post

लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ अदालत ने तय किये आरोप

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े धन-शोधन मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ गुरुवार को आरोप तय किए। राउज एवेन्यू अदालत के विशेष […]

You May Like