सतना : अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का दावा करने वाले आबकारी की मुस्तैदी की बीती रात तब कलई खुल गई.जब पकड़ी गए दो शराब तस्कर विभाग के कंट्रोल रूम से बीती रात अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गए। इस मामले विभाग के आला अधिकारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं.
विभागीय सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग के सर्किल अधिकारी राकेश अवधिया ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी।और दो आरोपियों को पकड़ा ,कागजी कार्रवाई और पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को शहर स्थित आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम लाया गया।
लेकिन, असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। देर रात जब पूरा आबकारी अमला गहरी नींद में सो रहा था. तभी दोनों आरोपी कंट्रोल रूम से कूदकर भागे और भागते-भागते सिविल लाइन रोड के किनारे लगे मटके की दुकानों से जा भिड़े और फरार होने में कामयाब हो गया.कंट्रोल रूम जैसी संवेदनशील जगह से आरोपियों के भागने की खबर जैसे ही आला अधिकारियों के कानों तक पहुंची, विभाग में खलबली मच गई। अपनी फजीहत होते देख अब आबकारी के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं .
इनका कहना
हमे मामले की कोई जानकारी नहीं है अभी आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है .जानकारी मिलने पर घटना की पुष्टि करुगा.
लोकेश सिंह ठाकुर
एडीईओ
