जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता बस्ती इलाके में बुधवार को एक लाख की रंगदारी न देने पर एक घर बदमाशों ने बमबाजी की । आरोपित तब पुलिस गिरफ्त से दूर है । परिवार दहशत में है।जानकारी के मुताबिक, करमेता बस्ती के रहने वाले सुमित चौबे से क्षेत्र के ही एक शातिर बदमाश सौरभ यादव ने 1 लाख की अवैध वसूली की मांग की थी। सुमित द्वारा रकम देने से साफ इनकार कर दिया थ । इसके बाद बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया। बदमाश बुधवार को सुमित के घर पहुंचे और दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ कई बम फेंक दिए। बम धमाकों की आवाज से पूरी बस्ती में हडक़ंप मच गया।
पीडि़त ने पुलिस को लिखित शिकायत देने के साथ ही वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नकाबपोश बदमाश सुमित चौबे के घर को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कई बम फेंक रहे हैं। बदमाश सौरभ यादव क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है लेकिन अब तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है।
