आईएईए टीम ईरान में अपना अभियान फिर से शुरू करने के लिए लौटी

तेहरान, 27 अगस्त (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की एक टीम ईरान में अपना अभियान फिर से शुरू करने के लिए आयी है। ईरान ने इज़रायल के साथ हाल में ही हुई जंग के दौरान एजेंसी के सभी निरीक्षकों को अपने यहां से निकाल दिया था।
ईरानी मीडिया के अनुसार, आईएईए प्रमुख रफायल ग्रॉसी ने कहा, “आईएईए निरीक्षकों की पहली टीम ईरान वापस आ गई है और हम अपना अभियान फिर से शुरू करने वाले हैं।”
परमाणु सामग्री प्रबंधन संस्थान की एक सालाना बैठक में शिरकत करने वाशिंगटन डीसी पहुंचे श्री ग्रॉसी ने यह नहीं बताया कि क्या इसे फिर से शुरू करने के लिए कोई समझौता या समय-सीमा तय की गई है, या क्या आईएईए अपने काम के लिए कोई अन्य प्रकिया अपनाएगा।
ईरानी मीडिया के अनुसार श्री ग्रॉसी ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान में कई परमाणु संयंत्र हैं। इसलिए हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि वहां हमारे काम को फिर से शुरू करने के लिए किस तरह के व्यावहारिक तौर-तरीके लागू हो सकते हैं,”
आईएईए के साथ सहयोग के मसले पर ईरान कह चुका है कि वह एजेंसी के साथ सहयोग करना चाहेगा, लेकिन यह निरीक्षणों की अनुमति देने के लिये नहीं बल्कि परमाणु ऊर्जा से संबंधित तकनीकी चर्चाओं तक ही सीमित रहेगा
विदित हो कि ईरान में आईएईए के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है। ईरान ने कहा है कि वह केवल उन्हीं शर्तों पर सहयोग करेगा जो “देश” की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूर्ण सम्मान” सुनिश्चित करती हों।
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के आईएईए निरीक्षणों पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। उसने दावा किया है कि इज़रायली हवाई हमलों के दौरान ये प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Next Post

‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम देने वाले बहादुरों को सम्मानित किया शाह ने

Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों को ‘ऑपरेशन महादेव’ में मार गिराने वाले भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों से यहां बुधवार को मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। श्री शाह ने यहां […]

You May Like