चाकू से स्वयं पर वार कर दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट 

जबलपुर। साहब…जमसीर उसके बेटे गोलू अंसारी, अनीश, रेहान के द्वारा झूठी रिपोर्ट कराई गई है, ‌चाकू से स्वयं पर हमला किया है। झूठी एफआईआर करके मानसिक रूप से हमें परेशान किया जा रहा है। ये शिकायत आज मो. फारूक अंसारी निवासी आजाद चौक हडड़ी गोदाम वार्ड ठक्करग्राम थाना हनुमानताल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर की और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि जमसीर पिता लल्ला पत्ती वाला उसके बेटे गोलू अंसारी, अनीश, रेहान निवासी हड्डी गोदाम ठक्करग्राम द्वारा 28 जुलाई को रात्रि 8.30 बजे डॉ. सेन की गली से आटो लेकर मोहम्मद अकील पिता मोहम्मद हाउरून आटो लेकर आ रहा था तभी पीछे से रेहान ने आटो को टक्कर मार रहा था। जमसीर, गोलू अंसारी रेहान ने मिलकर मारपीट करने लगें। उसके बाद मोहम्मद अकील के घर के लोग ने मामले को शांत करा के चले गये तभी जमसीर ने चाकू से अपनी उगली में मार कर झूठी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।

Next Post

बेदखली आदेश, एसपी- कलेक्टर से लगाई गुहार 

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर। बेदखली का आदेश मिलते ही पीड़ित ने एसपी कलेक्टर से गुहार लगाई है।‌ पीड़ित अजय विश्वकर्मा अन्य ने बताया कि दुर्गाप्रसाद पावर ऑफ एटार्नी होल्डर श्रीकांत मिश्रा, लक्ष्मीनारायण, मोहनलाल द्वारा शिकायत कर हमारे साथ छल किया गया है। संपत्ति खसरा नं. 199/1 एवं 199/2 मौजा पुरवा तहसील गोरखपुर जिला […]

You May Like