
छिंदवाड़ा। तेज आवाज वाला साईलेन्सर लगाकर फटाका फोडने वाले बाइक चालक खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि जिलों में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द पुलिस अधीक्षक अजय पांडे द्वारा सक्त कार्यवाही करने का निर्देशन दिए गए है। इसी के तहत देहात थाना प्रभारी गोविन्द सिंह राजपूत के द्वारा बाईक सवार शाकिफ खान पिता सफीक खान 23 वर्ष निवासी वर्धमान सिटी के खिलाफ कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि शकिफ खान ने अपनी बाइक में तेज आवाज वाला साईलेन्सर लगाया हुआ था और बाइक को तेज गति से चलाते हुए फटाका फोड़ रहा है इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़कर उसके खिलाफ 5 हजार रुपए का चालान काटा वही पुलिस द्वारा उस व्यापारी को चिन्हित कर जिसके द्वारा उस प्रकार के साईलेन्सर का विक्रय किया गया था उसकी भी तलाश कर रही है. देहात थाना प्रभारी द्वारा बताया गया है कि किसी प्रकार से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूध्द ऐसी ही कार्रवाई जारी रखी जावेगी.
