भोपाल। राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 73 में सड़कें और नालियां बदहाल हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चांदबाड़ी, प्रीत नगर और शिवशक्ति नगर जैसे इलाकों में कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां जाम हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों और नालियों की मरम्मत नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सड़को पर बहते पानी की बदबू से सभी लोग काफी परेशान है।
वार्ड के पार्षद ने बताया कि उन्होंने नगर निगम को सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
सुनीता बाई( निवासी वार्ड 73)
घर के सामने ही नाली का गन्दा पानी बहता है, जिससे कई घरों से बाहर आने जाने में परेशानी होती है, वार्ड में कई जगह पर कार्य हुआ भी है पर बाकी की जगहों के लिए वार्ड अध्यक्ष फंड की कमी के कारण कार्य नहीं करवा पाते है.
रामलाल पासवान (निवासी वार्ड 73)
वार्ड में कई जगह पर सड़के और नालियों का पुन:निर्माण हो चुका है, पर अभी भी ऐसी कई जगह है जहा विकास कार्य होना बाकी है, जिसके लिए निरन्तर लिखित में पत्र महापौर कार्यालय और आयुक्त कार्यालय में भेजे जा चुके हैपर कही से भी कोई सकारात्मक जवाब अभी तक नहीं आया, उन्होंने बताया वार्ड 73 का कार्यालय भी वार्ड 72 में ही है, जिससे लोगों को शिकायत करने के लिए जाने में काफी परेशानी होती है. इसके लिए भी लिखित आवेदन दिए सालों हो गए पर कही से कोई सहायता नहीं मिल रही है.
राजू राठौड़ ( पार्षद वार्ड 73)
