शराब के धोखे में पीया एसिड, मौत 

भोपाल, 22 जनवरी. गुनगा इलाके में रहने वाले एक युवक ने शराब के धोखे में एसिड पी लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. पुलिस के मुताबिक लेखसिंह रावत (45) ग्राम लालघाटी रतुआ थाना गुनगा में रहता था और मजदूरी करता था. सोमवार को उसने शराब के धोखे में एसिड पी लिया था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए मोदी की तारीफ की मोहन ने

Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर आज प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ… विगत […]

You May Like