दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिये सामग्री वितरित

ग्वालियर: जिले के दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में आयोजित हुए कार्यक्रम में 35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को लगभग 200 प्रकार की आवश्यक सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कदम जन विकास संस्थान एवं इनेबल इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को उनकी स्वरोजगार गतिविधियों के अनुसार रेफ्रिजरेटर, गैस चूल्हे, सिलाई मशीन, नाप-तौल मशीन, ग्राइंडर-मिक्सर, जूसर, चेयर-टेबल, स्टडी टेबल, रैक सहित विभिन्न आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में लीड बैंक अधिकारी श्रीमती अमिता शर्मा, राज्य गा्रमीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक विनीत गुप्ता, जिला प्रबंधक कौशल विकास जसविंदर कौर, कदम जन विकास संस्थान के सचिव अनुपम साहू, इनेबल इंडिया के प्रोजेक्ट हेड पंकज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी के राजीव हिंडोलिया ने किया।

Next Post

रिहायशी क्षेत्र में मगरमच्छ के आने से मचा हड़कंप

Tue Sep 1 , 2026
बुधनी। बारिश के बाद जलभराव के बीच सोमवार सुबह अदालत कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाली प्लॉट में भरे पानी के बीच करीब मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया. मगरमच्छ को देखते ही आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और […]

You May Like

मनोरंजन