मकर संक्रांति पर मोटे के महावीर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रियंका सिंह छतरपुर।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छतरपुर स्थित मोटे के महावीर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं भगवान हनुमान के चरणों में अर्पित कीं।

मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। दर्शन के लिए आई महिलाओं द्वारा भजन एवं लमटेरा गीत गाए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन गायन में तनु चौरसिया, ममता सिंह सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश बाजपेई ने बताया कि मोटे के महावीर मंदिर छतरपुर का एक प्राचीन धार्मिक स्थल है। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं की आस्था गहरी है और मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं यहां पूर्ण होती हैं। पंडित पजपई ने यह भी बताया कि यह मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है और यहां के पुजारी को स्वयं बजरंगबली के दर्शन होने की मान्यता जुड़ी हुई है।

मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।

 

Next Post

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी चालक घायल

Fri Jan 16 , 2026
चंदला। कँचनपुर के चंदला निवासी 25 वर्षीय विष्णू अनुरागी गुरुवार रात किसी कार्य से सरवई जा रहा था, तभी कंचन पर के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के गड्ढे में जा गिरी बाइक जिसमें युवक को गंभीर चोट आई गई, वही से गुजर रहे समाज सेवी अरविन […]

You May Like