खेड़ली गांव में रात को पहुंचा मगर, ग्रामीणों ने पकडक़र चम्बलेश्वर डेम में छोड़ा

मनासा। चम्बलेश्वर डेम के समीप स्थित खेड़ली गांव में बुधवार रात उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक मगर गांव में घुस आया। मगर को गांव में राधेश्याम माली के घर के बाहर देखा गया। रात के समय घर के बाहर मगर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया।

मगर के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। रात में अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए मगर पर नजर बनाए रखी और सुबह होने का इंतजार किया।

सुबह ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए मगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे लेकर चम्बलेश्वर डेम पहुंचे, जहां उसे सुरक्षित रूप से पानी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मगर संभवत: डेम से निकलकर गांव की ओर आ गया था।

मगर को सुरक्षित पकडक़र वापस डेम में छोडऩे के दौरान ग्रामीणों ने विशेष सतर्कता और साहस का परिचय दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और मगर को भी सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से क्षेत्र में इस प्रकार के वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने और ग्रामीणों को जागरूक करने की मांग की है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से जल संरक्षण, सिंचाई और ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा

Thu Sep 3 , 2026
आलीराजपुर। जिले में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान के सतत प्रयासों से आलीराजपुर जिले में तीन महत्वपूर्ण बैराजों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन बैराजों के निर्माण […]

You May Like