बीकानेर, 02 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के पास शनिवार की देर रात बस और कैंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हाे गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायल सुजानगढ़ के हैं, वे कैंपर से देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में मंगला आरती के दर्शन के लिए जा रहे थे।
भामटरसर में बस स्टैंड के पास रात करीब डेढ़ बजे अचानक विपरीत दिशा से आ रही बस से कैंपर टकरा गई। इससे गाेपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
