चंदौली जिले के मुगलसराय से अपहृत बालिका को मुलताई पुलिस ने पकड़ा

मुलताई: पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी एक नाबालिग किशोरी को स्कूल ड्रेस में महाराष्ट्र के एक युवक के साथ ताप्ती सरोवर के पास से पकड़ा। टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया रात करीब 12 बजे स्कूल ड्रेस में एक लड़की के घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर एक नाबालिग लड़की को युवक के साथ थाने ले आई।पूछताछ के दौरान सामने आया कि नाबालिग का अपहरण उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय से किया है।

आरोपी युवक महाराष्ट्र के वरुड़ का निवासी है जिसका नाम किशोर पिता पंचम है जो ट्रेन से नाबालिग को मुगलसराय से लाया था। आरोपी का इरादा लड़की को वरुड़ ले जाने का था, लेकिन आवागमन के साधन नहीं मिलने के कारण वे ताप्ती सरोवर के आसपास घूम रहे थे। पुलिस द्वारा इस संबंध में तत्काल मुगलसराय पुलिस को सूचित किया। मुगलसराय पुलिस ने मुलताई पहुंचकर नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

Next Post

ट्राला आड़ा खडा करने से विद्यार्थियों को सीबीएससी परीक्षा केन्‍द्र पहुचनें में हुई परेशानी

Tue Mar 11 , 2025
मुलताई:नगर में केन्‍द्रीय विद्यालय के सामने सीएम राईस स्‍कूल का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। केन्‍द्रीय विद्यालय को कक्षा 10 वीं बोर्ड सीबीएससी परीक्षा का परीक्षा केन्‍द्र बनाया गया है। जब विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केन्‍द्रीय विद्यालय पहुच रहे थे। लेकिन सीएम राईस स्‍कूल ठेकेदार द्वारा […]

You May Like