ओवरस्पीड बोलेरो पिकअप सड़क छोड़ खेत में घुसी, चालक बाल-बाल बचा

सिंगरौली/देवसर क्षेत्र के जियावन डाड़ में मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। बोलेरो पिकअप का क्रमांक UP64 CT 2739 बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था, इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पहुंची। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

आए दिन सामने आ रहे ओवरस्पीड के मामले

देवसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ओवरस्पीड के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मंगलवार की घटना में भी समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी बढ़ाने और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

एससीओ में भारत का सुरक्षा, संपर्क, अवसर का विजन, आतंकवाद के पूरे तंत्र को ध्वस्त करने पर जोर

Tue Sep 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भारत की सोच को सुरक्षा, संपर्क और अवसर के तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित बताया और कहा कि इसके लिए आतंकवाद के समूचे तंत्र को ध्वस्त करना जरूरी है। श्री मोदी ने किर्गिस्तान […]

You May Like

मनोरंजन