सतना: उचेहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात खाना बनाने के बहाने युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। रिपोर्ट होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी।सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पत्नी गर्भवती है। उसने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपनी चचेरी बहन को खाना बनाने के बहाने घर बुलाया।
जहां कमरा बंदर कर उसने युवती से बलात्कार कर दिया। जब इसका पता युवती के परिजनों को चला तो उन्होंने रात को ही डायल 112 पर सूचना भेजी। रात को पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए युवती को अगली सुबह मेडिकल परीक्षण के लिए लिए बुलाया। थाना में युवती के बयान दर्ज हुए और आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाही की गई।
