
रीवा।मण्डप सांस्कृतिक शिक्षा कला केंद्र रीवा वर्ष भर नाटकों और कविताओं का मंचन करती आई है, वर्ष भर में 5 बड़े नाटय महोत्सव के साथ-साथ कलाकारों को नाट्य विधा की हर विषयों की जानकारी बारीकी से अपने विद्यार्थियों को प्रदान करती आई है, जिसके लिए वह देश के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर कार्यशाला लगाकर उस विधा के बारे में जानकारी दिलाती आई है, मंडप की इसी नाट्य श्रृंखला में 14 जुलाई को शाम 7 बजे से पत्रकार भवन कला मंदिर रीवा में द एप्पल ट्री एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा तैयार नाट्य प्रस्तुति अरेबा परेबा कहानी का सफल मंचन किया गया , उदय प्रकाश लिखित प्रसिद्ध कहानी अरेबा परेबा का निर्देशन प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया,मंचन में दो अभिनेता काशफ़ खान एवं आलोक मिश्रा के द्वारा आंगिक , वाचिक , आहार्य एवं सात्विक का बराबर मिश्रण करके एक कहानी को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है । अभिनेता के द्वारा कहानी के विभिन्न चरित्रों को जिया गया है । नाटक में दर्शको की भी मुख्य भूमिका है । नाटक में नए नए तकनीकों का प्रयोग किया गया है और अभिनेता के लिए एक रास्ता निकालने का प्रयास किया है की कैसे अभिनेता निरंतर अभ्यास करे । नाटक में नेपथ्य का काम रोशन अवधिया ने संभाला है । , कशफ खान एवं आलोक मिश्रा ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया, नाटक की कहानी में बताया गया कि एक बच्चा दो खरगोश के बच्चों से कितना ज्यादा प्रेम करता है और प्रकृति एवं पशु पक्षियों के प्रेम के साथ नाटक की कहानी आगे बढ़ती है,कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार मिश्रा ने किया विशेष सहयोग में राजमणि तिवारी, विपुल सिंह ,सुधीर सिंह ,रत्नेश गोस्वामी ,बदल नट, प्रसून मिश्रा, क्षितिज पांडेय , आशीष दाहिया एवं सभी दर्शक मौजूद रहे।
