
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत घंटाघर के पास सट्टा लिखते पुलिस ने सटोरिए को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से नगद 26 हजार 705 रूपये, 1 मोबाईल, एक्सिस वाहन जप्त किया हैं। टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि घंटाघर के पास सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित
कर रहे मोनू उर्फ संजय सोनकर 42 वर्ष निवासी बड़ी ओमती पेशकारी स्कूल के पास ओमती को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
इधर चार जुआरी धरे गये-
गोराबाजार पुलिस ने तिलहरी के पास सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई करते हुए ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे बबलू यादव निवासी चौधरी, जितेन्द्र पटेल, सोमनाथ डुमार, लखन पटैल को पकड़ा गया। जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, 3 हजार 840 रूपये जप्त किए गए।
