
इटारसी। नर्मदापुरम जिले की इटारसी कृषि उपज मंडी में मक्का और धान के भावों में अचानक आई तेजी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बेहतर दाम मिलने के कारण जिले के बाहर से भी किसान अपनी उपज लेकर इटारसी मंडी पहुँच रहे हैं। मंडी की खास बात यह है कि यहाँ अन्य मंडियों की तरह टोकन की कोई बाध्यता नहीं है, जिससे किसानों को सीधा और सरल विक्रय की सुविधा मिल रही है।
धान के भाव बढ़कर अधिकतम 3950 रुपये तक पहुँच गए हैं, वहीं मक्का के दाम 1650 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। मंडी प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुविधाएँ और त्वरित भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
