एटीएम काटकर पिता पुत्र ने की थी 14 लाख की लूट

ग्वालियर। एटीएम काटकर बैंक के लाखों रुपये लूटने वाली लूट गैंग पर पुलिस ने कार्रवाई की है. बहोड़ापुर क्षेत्र से 4 महीने पूर्व एटीएम काटकर चौदह लाख से अधिक की रकम लूट कर ले जाने वाली गैंग के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच और बहोडापुर पुलिस ने हरियाणा के नूह मेवात से गिरफ्तार किया है. इन दोनों बदमाशों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था. इस गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

बहोड़ापुर क्षेत्र में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें से 14 लाख 14 हजार पांच सौ रुपए लूट कर ले गए थे. घटना के बाद पुलिस ने जब खोजबीन की तो, पता चला कि एटीएम की रकम लूटने वाले बदमाशों ने वारदात के समय चार पहिया वाहन के साथ गैस कटर का उपयोग किया.

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस टीमें बदमाशों की धरपकड़ में लग गई, जिसमें पुलिस को पता चला कि एटीएम की रकम लूटने वाली गैंग नूह मेवात हरियाणा की है, जिस पर क्राइम ब्रांच व बहोड़ापुर पुलिस ने शाहिब उर्फ शाहिद खान और उसके साथी शाहरुख खान को दबोचा है.

साथ ही पुलिस ने बदमाशों से कार बरामद कर ली है. पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शाहिब ने बताया है कि एटीएम लूट की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे. इस लूट की घटना की प्लानिंग उसने अपने पिता के साथ की थी, जिसके चलते वह ग्वालियर मे विटारा ब्रेजा गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जिसकी नंबर प्लेट ग्वालियर पहुंचने के पहले हम लोगों ने बदल दी थी.

*कैमरों से बचने के लिए आरोपी करते थे स्प्रे*

उसका साथी शाहरूख कैमरों से बचने के लिए उन पर स्प्रे करता था. वह गैस कटर से एटीएम मशीन काटता था. एटीएम से रकम लूट कर उन्होने मशीन की कैश ट्रे ले जाकर रास्ते में फेंक दी थी. कुल रकम में से उन्हे 2 लाख दस हजार रुपये ही मिले थे, जो रकम मिली थी वह उनसे खर्च हो गई.

*पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ*

पकड़े गए बदमाशों पर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एटीएम से रुपए लूटने वाले दो बदमाशों को नूंह मेवात से गिरफ्तार कर लिया गया है.एक कार भी बरामद की है. पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

समर नाइट मेला एक मई से, झूले लगना शुरू

Fri Apr 25 , 2025
  *शाम 6 से रात्रि 11 बजे तक दो महीने लगेगा मेला* ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में आगामी एक मई से समर नाइट मेला शुरू होगा। ये मेला दो महीने तक चलेगा और रोजाना शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक सैलानियों के लिए खुला करेगा। मेले के लिए […]

You May Like