
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाईन के पास एक बैंक से कर्मचारी का मोबाईल चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि शैलेष वर्मा 45 वर्ष निवासी गढ़ा बजार पुरवा रोड डाक्टर्स काॅलोनी के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे यूबीआई मदन महल शाखा में छोटी लाईन के पास बैंक में काम करता है। यूबीआई मदन महल शाखा में काम कर रहा था उसका मोबाइल बैंक शाखा से चोरी हो गया।
