पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवक का अपहरण 

उज्जैन। इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती करने के बाद जबलपुर की युवती ने अपनी बुआ और दो बहनों के साथ दो युवकों की मदद से प्रॉपर्टी ब्रोकर का अपहरण कर लिया। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख की फिरौती मांगी। चंद घंटे में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

घटिया तहसील में रहने वाला राहुल राठौर प्रॉपर्टी का काम करता है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती जबलपुर की रहने वाली आयुषी और कृतिका से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद आयुषी ने मिलने की बात कही और उज्जैन आ गई। उसने राहुल को मिलने के लिए गरोठ हाईवे ब्रिज के समीप कानीपुरा क्षेत्र में बुलाया। राहुल अपनी कार से पहुंचा। आयुषी ने अपनी दो बहनो, बुआ और दो युवकों के साथ मिलकर राहुल का अपहरण कर लिया। राहुल की कार में ही उसे बैठा कर अपने साथ ले गए और मारपीट करते हुए 15 लाख की फिरौती मांगी। चाकू की नोक उससे रुपए मंगवाने की बात कही गई। राहुल ने अपने जीजा को कॉल किया और घटनाक्रम बताया। जीजा चिमनगंज पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू की और लोकेशन ट्रेस की। अपहरण करने वाले माकड़ोन की ओर जाना सामने आए पुलिस ने माकड़ोन पुलिस की मदद से घेराबंदी की। कार शाजापुर की ओर जाना सामने आई पीछा करने पर अपहरण करने वाले पुलिस को देख घबरा गए और कार पलटी खा गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। राहुल को मुक्त कराया गया। सभी को उज्जैन लाने के बाद राहुल की शिकायत पर अपहरण मारपीट और फिरौती मांगने का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के अनुसार अपहरण की सरगना पूजा पति रंजीत होना सामने आई है, उसने अपनी भतीजी कृतिका की मदद से राहुल को जाल में फसाया था और दो अन्य भतीजी भारती और अनुज के साथ मिलकर उज्जैन आई थी। चारों ने पहले से परिचित

माकड़ोन के रहने वाले संजय गुर्जर और फूल सिंह गुर्जर की मदद से अपहरण का षड्यंत्र रचा। थाना प्रभारी के अनुसार सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

सालभर पहले भी ठगे थे 2 लाख

जबलपुर की बुआ और भतीजियो ने साल भर पहले भी 2 लाख ठगने का कारनामा किया था। चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार अपहरण की सरगना पूजा ने अपनी भतीजी भारती की शादी उंडासा में रहने वाले महिपाल राजपूत से कराई थी और बदले में 2 लाख लिए थे। शादी की पहली रात ही भारती भाग निकली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जबलपुर से आकर युवतियों और उनकी बुआ ने कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

Next Post

भाजपा सरकार में दिल्ली की कानून व्यवस्था बदहाल: आप

Sat Sep 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि राजधानी में हर दिन कहीं न कहीं हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य अपराध की घटनाएं घट रही है। आप के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने शनिवार […]

You May Like