देवास में ठंड ने दी दस्तक,कोहरा और बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

देवास। शहर में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट जारी रहेगी और आने वाले दिनों में सर्दी और तेज हो सकती है। लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। वहीं सुबह-सुबह चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बूंदाबांदी “सर्दी की दस्तक” है। बदलते मौसम के साथ देवास में अब ठिठुरन भरी सुबहें लौटने लगी हैं।

Next Post

हादसा: भोपाल जा रही स्विफ्ट कार अवैध रेलिंग से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

Thu Oct 30 , 2025
देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरा में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भोपाल की ओर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जियो पेट्रोल पंप के सामने अवैध रूप से लगाई गई रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार […]

You May Like

Play sound