हादसा: भोपाल जा रही स्विफ्ट कार अवैध रेलिंग से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरा में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भोपाल की ओर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जियो पेट्रोल पंप के सामने अवैध रूप से लगाई गई रेलिंग से जा टकराई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चार युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक रिटायर्ड टीआई बी.एल. चौधरी का पुत्र है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जियो पेट्रोल पंप के सामने अवैध रूप से लगाई गई रेलिंग हादसे का मुख्य कारण है। इसी रेलिंग से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध रेलिंग को हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Next Post

रोज़गार की तलाश में बागली से बड़े पैमाने पर पलायन

Thu Oct 30 , 2025
देवास। जिले की बागली विधानसभा क्षेत्र से इस वर्ष भी रोज़गार की तलाश में बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है। बीते तीन दिनों में छह से अधिक बसें महाराष्ट्र के पुणे शहर के लिए रवाना हुईं, जिनमें करीब एक हजार से ज़्यादा महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। […]

You May Like