सीहोर. श्री सत्य सांई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं आईपीआर सेल के तत्वावधान में अपनी सोच की सुरक्षा बौद्धिक संपदा अधिकारों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. मुख्य समन्वयक डॉ. संतोष राय एवं सह-समन्वयक डॉ. सचिन बारसकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी, डॉ. मोहित गंगवार द्वारा किया गया. रजिस्ट्रार डॉ. हेमंत शर्मा एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व एवं उसके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला.स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ. राजेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर शुभकामनाएं दी. द्वितीय दिवस पर विकास असावत एवं डॉ. श्याम आकाशे ने पेटेंट कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, नवाचार के संरक्षण तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों की उपयोगिता पर गहन जानकारी साझा की और शोध एवं आविष्कारों को सुरक्षित रखने की जरुरत पर बल दिया. संचालन देश दीपक ने किया. डॉ. रंजीत कुमार पूसे ने आभार माना.
