नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये चढ़कर 3,968 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,816 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 13 रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में भी मिलाजुला रुख रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 13 रुपये और उड़द दाल नौ रुपये महंगी हुई। वहीं, मूंग दाल 11 रुपये और चना दाल चार रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 26 रिंगिट टूटकर 4,568 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.60 प्रतिशत की गिरावट में 69.10 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजार में सरसों तेल औसतन 57 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 11 रुपये और पाम ऑयल की तीन रुपये बढ़ गयी। वनस्पति के दाम गत दिवस के स्तर पर ही पड़े रहे। मूंगफली तेल 114 रुपये और सोया तेल 31 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 10 रुपये महंगी हुई।
