
ग्वालियर। भारत विकास परिषद में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वीरांगना शाखा द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान में जिला चिकित्सा अस्पताल मुरार ग्वालियर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हीमोग्लोबिन और एनीमिया के लिए रक्त जांच का वृहद कार्यक्रम हुआ जिसमें 100 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सीमा जयसवाल, डॉ राजेश भीतरिया, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती नीलम रावत, पैथोलॉजिस्ट रविंद्र यादव, भाविप के प्रांतीय संयोजक जयजीव मिश्रा, वीरांगना शाखा की अध्यक्ष कल्पना प्रदीप, सेवा गतिविधि संयोजक भारती भाटिया, प्रचार प्रसार संयोजक कल्पना पाठक, नीलम सहित जिला चिकित्सालय के स्टाफ ने सहयोग दिया। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सौ में से तीस लोगों का हीमोग्लोबिन दस से कम पाया गया।
