भोपाल: नवभारत की मीडिया पार्टनरशिप में हो रहे श्रीजी गरबा महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग नजारा देखने को मिला। मंच पर जहां एक ओर महिलाओं ने आकर्षक पंजाबी पटियाला सूट, लंबी-छोटी चुन्नी और जूती पहनकर गरबा नृत्य किया, वहीं पुरुषों ने भी उत्साह के साथ डांडिया की ताल पर कदम मिलाए।
गुरुवार की रात पंजाबी परिधानों और गुजराती गरबे का संगम ऐसा था कि माहौल और भी जीवंत हो गया। महोत्सव में दिन-प्रतिदिन दर्शकों और प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आयोजन में और भी उत्साह और जोश का संचार हो रहा है।
