काशी ढाबे से मिली सोनम, सदर अस्पताल में कराया इलाज

बेवफा सोनम…

इंदौर: सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ढूंढ लिया हैं. वह वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित काशी ढाबे पर बेहोशी की हालत में मिली थी, गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसे देख तत्काल उपचार के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस निगरानी में रखा है.
एडीजी कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोनम की हालत ठीक नहीं थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं थी. इसलिए उसका प्रारंभिक इलाज कराया गया है. सोनम की बरामदगी के बाद अब मेघालय पुलिस की एसआईटी और इंदौर पुलिस की संयुक्त टीमें पूछताछ की तैयारी कर रही हैं.

Next Post

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, सोनम का था अफेयर

Mon Jun 9 , 2025
इंदौर: इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझ गई है. मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी. सोनम का अपने घर पर काम करने वाले युवक राज कुशवाह से […]

You May Like