ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने आजीवन सहयोग निधि की टोली घोषित की है जिसमें आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी रामेश्वर भदोरिया, सह प्रभारी राजू कुकरेजा ललित नागपाल को बनाया गया है।
आजीवन सहयोग निधि के विधानसभा प्रभारी भी घोषित किए गए हैं। इनमें ग्वालियर विधानसभा के रविंद्र राठौर, दक्षिण विधानसभा के प्रभारी शैलेंद्र तोमर तथा पूर्व विधानसभा के प्रभारी रॉबिन पाल होंगे । यह आजीवन सहयोग निधि की टोली आजीवन सेवक निधि के कार्य को पूर्ण करेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण निधि का कार्य प्रारंभ होगा।
